ममता शर्मा "अंचल" को मिला बाबू जगजीवन राम लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड 2024

डाटला एक्सप्रेस संवाददाता 

अलवर। मनम फाउंडेशन आंध्र प्रदेश द्वारा अलवर की कवियित्री एवं साहित्यकार ममता शर्मा "अंचल" को शिक्षा, साहित्य एवं समाजसेवा के क्षेत्र में योगदान देने के लिए " बाबू जगजीवन राम लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड 2024 प्रदान किया गया है।

आदरणीय बाबू जगजीवन राम भारत के उप प्रधान मंत्री रहे है उन्हीं के नाम पर संगठन द्वारा इस अवार्ड की शुरुआत की गई है।

ममता शर्मा"अंचल" को इससे पहले फरवरी 2024 में नेपाल -भारत साहित्य महोत्सव पोखरा नेपाल द्वारा " विशिष्ट साहित्यकार एवं समाजसेवा रत्न अवार्ड " से विभूषित किया गया था।

अलवर की ममता शर्मा"अंचल" को 2023 में बिहार की विक्रम शिला हिंदी विद्यापीठ द्वारा डाक्ट्रेट पीएचईडी "विद्यावाचस्पति" की मानद उपाधि से अलंकृत किया जा चुका है। ममता शर्मा अंचल को साथ ही कई राज्यों के साहित्य संगठनों द्वारा करीब एक दर्जन से अधिक अवार्ड मिल चुके हैं।

Comments
Popular posts
मुख्य अभियंता मुकेश मित्तल एक्शन मे, भ्रष्‍ट लाइन मैन उदय प्रकाश को हटाने एवं अवर अभियंता के खिलाफ विभागीय कार्यवाही के दिये आदेश
Image
दादर (अलवर) की बच्ची किरण कौर की पेंटिंग जापान की सबसे उत्कृष्ट पत्रिका "हिंदी की गूंज" का कवर पृष्ठ बनी।
Image
साहित्य के हिमालय से प्रवाहित दुग्ध धवल नदी-सी हैं, डॉ प्रभा पंत।
Image
गुजरा बचपन न लौटे कभी
Image
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की छत्रछाया में अवैध फैक्ट्रियों के गढ़ गगन विहार कॉलोनी में हरेराम नामक व्यक्ति द्वारा पीतल ढलाई की अवैध फैक्ट्री का संचालन धड़ल्ले से।
Image