ड्यूटी से लौट रहे सिपाही को बदमाशों ने मारी गोली, हालात नाजुक


डाटला एक्सप्रेस संवाददाता 

बागपत:-बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हैं की वह पुलिस पर भी गोली चलाने से नहीं चूकते। ऐसा ही एक ताजा मामला सामने आया है जिसमें बागपत जिले मे बुधवार रात ड्यूटी से लौट रहे एक सिपाही के सीने में बदमाशों द्वारा गोली मार दी गई।गंभीर रूप से घायल सिपाही को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां सिपाही की स्थिति को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर पर रेफर कर दिया गया। सिपाही को गोली लगने की सूचना पर एसपी नीरज जादौन मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

जानकारी के अनुसार हापुड़ जिले के बाबूगढ़ थानांतर्गत नली गांव का रहने वाला सिपाही अरूण कुमार बागपत पुलिस लाइन में रहता है। उसकी ड्यूटी खेकड़ा थाना क्षेत्र में डायल 112 पर चल रही है। बुधवार रात को सिपाही अरुण ड्यूटी खत्म करके बाइक से वापस पुलिस लाइन लौट रहा था। जैसे ही वह खेकड़ा-काठा संपर्क मार्ग पर बंदपुर मोड़ के पास पहुंचा तो पीछे आ रहे बदमाशों ने अरुण के सीने में दो गोली मार दी।

गोली लगने के बाद सिपाही अरुण वहीं गिर गया। इसी बीच बदमाश वहां से भाग गए। लोगों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल सिपाही को जिला अस्पताल मे भर्ती कराया। जहाँ पर डा. भूपेंद्र सिंह ने सिपाही की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसको मेरठ के मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया। डाॅक्टर के अनुसार सिपाही को सीने में दो गोली लगी हुई है। सिपाही को गोली मारने की घटना का पता चलते ही एसपी नीरज कुमार जादौन घटना स्थल पर पहुंचे और वहां छानबीन की। जिसके बाद बदमाशों को पकडऩे के लिए पूरे जिले में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया, लेकिन बदमाशों का कुछ पता नहीं लग सका। अब सोचने वाली बात यह है की बदमाशों के हौसले क्या इतने बुलंद हैं कि एक के बाद एक घटना को लगातार अंजाम देकर मौके से फरार हो जाते हैं और पुलिस को नहीं बक्शतें।

Comments
Popular posts
ठेकेदार प्रतीक का भ्रष्टाचारी खेल, पुरानी ईंटों का पुनः ईस्तेमाल कर बना डाली गली।
Image
विराटनगर नेपाल में आयोजित नेपाल-भारत साहित्य महोत्सव मे अलवर निवासी ममता शर्मा 'अंचल' को किया गया सम्मानित।
Image
आरटीआई आवेदक को लट्टू की तरह नचा रहे जीडीए प्रवर्तन जोन दो के अधिकारी, आठ माह पूर्व प्रेषित की गई आरटीआई से संबंधित प्रपत्रों को आवेदक के कई प्रयासों के बावजूद देने के लिये नही हैं तैयार।
Image
अवैध निर्माणों को संरक्षण देना हो या आरटीआई नियमों की धज्जियां उड़ाना, जीडीए प्रवर्तन जोन 02 के अधिकारी दोनों चीजों मे हैं माहिर।
Image
श्री संकटमोचन बालाजी मंदिर समिति द्वारा किया गया अठ्ठारवा विशाल माँ भगवती जागरण का आयोजन
Image