आज का पञ्चाङ्ग (बुद्धवार, ६ फरवरी २०१९)


आज का पञ्चाङ्ग
===============
बुद्धवार, ६ फरवरी २०१९
====================
सूर्योदय: ०७:१०
सूर्यास्त: ०६:००
चन्द्रोदय: ०८:००
चन्द्रास्त: १९:१७
अयन उत्तरायणे (दक्षिणगोलीय)
ऋतु: 🌳शिशिर
कलियुगाब्द: ५१२०
शक सम्वत: १९४० (विलम्बी)
विक्रम सम्वत: २०७५ (विरोधकृत)
मास माघ
पक्ष: शुक्ल
तिथि: द्वितीया (पूर्ण रात्रि)
नक्षत्र: धनिष्ठा (०९:०९ तक)
योग: वरीयान् (०९:५६ तक)
प्रथम करण: बालव 
द्वितीय करण: कौलव 


॥गोचर ग्रहा:॥
===========
सूर्य मकर
चंद्र कुम्भ
मंगल मेष
बुध मकर (मार्गी, अस्त पश्चिम)
गुरु वृश्चिक (उदित)
शुक्र धनु (उदित)
शनि धनु (उदित, पूर्व)
राहु कर्क
केतु मकर


शुभाशुभ मुहूर्त विचार
================
अभिजित मुहूर्त:
अमृत काल: २८:०३ से २९:५२
होमाहुति: सूर्य
अग्निवास: पृथ्वी
दिशा शूल: उत्तर
नक्षत्र शूल:
चन्द्र वास: पश्चिम
दुर्मुहूर्त: १२:१० से १२:५३
राहुकाल: १२:३१ से १३:५२
राहु काल वास: दक्षिण-पश्चिम
यमगण्ड: ०८:२९ से ०९:५०


चौघड़िया विचार
==============
॥दिन का चौघड़िया॥
१ - लाभ २ - अमृत
३ - काल ४ - शुभ
५ - रोग ६ - उद्वेग
७ - चर ८ - लाभ
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ - उद्वेग २ - शुभ
३ - अमृत ४ - चर
५ - रोग ६ - काल
७ - लाभ ८ - उद्वेग
नोट-- दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।


शुभ यात्रा दिशा
=============
पश्चिम-दक्षिण (गुड़ अथवा दूध का सेवन कर यात्रा करें)


तिथि विशेष
=========
चंद्र दर्शन, नूतन गृह प्रवेश मुहूर्त प्रातः ०९:५४ तक, उपनयन (जनेऊ) संस्कार+वाहनादि क्रय मुहूर्त प्रातः ०९:५४ तक (कुम्भ+मीन) लग्न में, मुंडन (चूड़ाकर्म)+ विद्या आरम्भ मुहूर्त प्रातः ०९:०७ तक आदि।


आज जन्मे शिशुओं का नामकरण।
========================
आज ०९:०९ तक जन्मे शिशुओ का नाम
धनिष्ठा चतुर्थ चरण अनुसार (गे) तथा इसके बाद जन्मे शिशुओं का नाम शतभिषा प्रथम, द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (गो, सा, सी, सू) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है।


उदय-लग्न मुहूर्त
==============
०७:०९ - ०७:३० मकर
०७:३० - ०८:५६ कुम्भ
०८:५६ - १०:१९ मीन
१०:१९ - ११:५३ मेष
११:५३ - १३:४८ वृषभ
१३:४८ - १६:०३ मिथुन
१६:०३ - १८:२४ कर्क
१८:२४ - २०:४३ सिंह
२०:४३ - २३:०१ कन्या
२३:०१ - २५:२२ तुला
२५:२२ - २७:४१ वृश्चिक
२७:४१ - २९:४५ धनु
२९:४५ - ३१:०८ मकर


मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन आपको राज समाज से लाभ के साथ-सातः मान-सम्मान भी दिलाएगा। कारोबारी लोग रुके हुए कार्य सहायता मिलने से पूर्ण कर सकेंगे। प्रतिस्पर्धा भी कम रहने से लाभ के आसार बढ़ेंगे। लेन-देन के व्यवहारों से भी निश्चित समय पर धन लाभ हो सकेगा। दाम्पत्य जीवन मे खुशियां बढ़ेंगी। सुख के साधनों की वृद्धि पर खर्च करेंगे। सामाजिक जीवन मे आज आप धनी व्यक्तियों जैसी पहचान बनाएंगे। किसी मांगलिक अथवा धार्मिक कार्यक्रम में उपस्थिति देंगे। महिला वर्ग भी आज महात्त्वकांक्षाओ की पूर्ति होने पर उत्साहित रहेंगी। जननेंद्रित संबंधित समस्या रह सकती है पानी अधिक पियें।


वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन लाभदायक रहेगा अकारण क्रोध से बचे अन्यथा लाभ के अवसर का फायदा कम मिलेगा। आपको पुराने परिश्रम का लाभ किसी न किसी रूप में अवश्य मिलेगा। आज व्यवहारिकता से बनाये सम्बन्धों से निकट भविष्य में लाभ की संभावनाएं बनेगी। व्यवसाय से भी मध्यान तक प्रचुर मात्रा में लाभ अर्जित कर पाएंगे। परन्तु आज नए कार्यो में निवेश ना करें अन्यथा रुकावट आ सकती है। घरेलु कार्यो में व्यस्तता रहेगी सुखोपभोग की वस्तुओ पर खर्च करना पड़ेगा। सामाजिक क्षेत्र पर पारिवारिक स्थिति और ज्यादा बेहतर बनेगी। वाणी एवं व्यवहार की मधुरता किसी को भी आसानी से प्रभावित करेगी। धार्मिक क्षेत्र की यात्रा होगी। सेहत सामान्य रहेगी।


मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज के दिन का पूर्वार्ध कुछ ख़ास नहीं रहेगा दैनिक कार्य सामान्य गति से चलते रहेंगे। कार्य क्षेत्र पर विलम्ब के कारण व्यवसाय की गति धीमी रहेगी। अधूरे कार्य आज भी लटके रहने की संभावना है। मध्यान के बाद का समय कार्यो से मन भटकायेंगा। आज आप स्वयं को छोड़ इधर-उधर की बातों में ज्यादा रूचि लेंगे लेकिन किसी को बिना मांगे सलाह ना दे अन्यथा सम्मान में कमी आ सकती है दो पक्षो में सुलह कराने में भी आपकी महत्त्वपूर्ण भागीदारी रह सकती है। विरोधी शांत रहेंगे। धन लाभ आज चाह कर भी आशा के अनुकूल नहीं रहेगा। मन बहलाने के लिये अनैतिक कर्म भी कर सकते है।


कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन शारीरिक रूप से प्रतिकूल रहेगा। आकस्मिक दुर्घटना अथवा अन्य कारणों से शारीरिक कष्ट पहुँच सकता है। हाथ पैरों में भी शिथिलता रहेगी जिससे दैनिक कार्य कुछ प्रभावित रहेंगे। व्यावसायिक कार्यो में दौड़ धूप अधिक रहेगी इसका उचित लाभ विलंब से ही मिल सकेगा। पारिवारिक वातावरण अधिक भावुक रहेगा। घर के सदस्य आपसी परेशानी को समझेंगे फिर भी अधिक बोलने एवं क्रोध की आदत से बचें। आर्थिक रूप से दिन आकस्मिक खर्च वाला रहेगा संध्या बाद स्थिति सामान्य होने लगेगी। स्त्री सुख मिलेगा।


सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज मध्यान तक स्थिति आपके पकड़ में रहेगी इसके बाद पुरानी बात को लेकर किसी से झगड़ा होने पर मानसिक अशांति बनेगी। आप सभी कार्यो को देख परख कर ही करेंगे फिर भी कार्य सफलता में विलंब अथवा कार्य हानि होगी। मन के नकारात्मक भाव शारीरिक एवं मानसिक रूप से विचलित करेंगे। आपके अंदर विवेकि भरा रहेगा भले-बुरे का पूर्व ज्ञान भी कर सकेंगे इसके बावजूद मन अनैतिक कार्यो में भटक सकता है। सामाजिक क्षेत्र एवं घर मे धैर्य का परिचय दें किसी की बातों पर शीघ्र प्रतिक्रिया माहौल खराब करेगी। महिला वर्ग अतिआत्मविश्वास की भावना से ग्रस्त रहेंगी जिससे मान भंग के प्रसंग बन सकते है।


कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन उठापटक वाला रहेगा खर्च आज अनियंत्रित होंगे। दिन व्यावसायिक दृष्टिकोण से आपके लिए लाभदायक रहेगा। आज के दिन आप अपनी वाकपटुता और मीठी वाणी से लाभप्रद व्यापारिक सम्बंध विकसित कर सकेंगे। जो भविष्य के लिए भी हितकर रहेंगे। आज आप में वैचारिक निखार आएगा। परिजनों से सम्बन्ध मधुर रहेंगे। शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ्य रहेंगे। सांसारिक सुख सुविधाओं की वस्तुएं संकलित करने पर धन खर्च होगा। विवाहोत्सुकों के लिए योग्य साथी की तलाश पूरी हो सकती है। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति होगी। भाग्योदयकारक समय रहेगा।


तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज के दिन आप स्वयं को अन्य लोगो से श्रेष्ठ आंकेंगे मनमाना व्यवहार करने से आस पास रहने वालों को असुविधा होगी व्यर्थ की बहस भी होगी। घर एवं बाहर आज संतुलित व्यवहार रखें लोग आपकी सही बातों को भी गलत बना कर विवाद खड़ा करेंगे। सेहत आज ठीक रहेगी लेकिन कलह-क्लेश के कारण मानसिक रूप से बेचैन रहेंगे। जिस भी कार्य का मन बनाएंगे उसमे कोई ना कोई व्यवधान आने से मन खिन्न होगा। धन संबंधित लेन-देन में स्पष्टता रखें लिख कर ही करें भूल होने की आशंका है। आकस्मिक यात्रा हो सकती है। जोड़ तोड़ की नीति से धन लाभ होगा।


वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज के दिन आप ना चाहकर भी व्यर्थ के झगड़ो में पड़ेंगे मन मे अहम की भावना गलती करने पर भी झुकने नही देगी। सेहत में भी उतार-चढ़ाव लगा रहेने से कार्य क्षेत्र पर अव्यवस्था फैलेगी। छाती में संक्रमण अथवा मासपेशियो में खिंचाव आने से पीड़ा होगी। जिम्मेदारी ठीक से नही संभालने पर बड़े लोग नाराज होंगे। धन लाभ की उम्मीद नही होने पर भी अचानक होने से आश्चर्यचकित होंगे। फिर भी खर्च आय की तुलना में अधिक ही रहेंगे। घर अथवा रिश्तेदारी मे पूजा पाठ के आयोजन में भाग ले सकते है। महिलाये जल्दबाजी में गलत निर्णय लेने से परेशान हो सकती है। लंबी यात्रा आज ना करें ठंडे प्रदार्थो से परहेज रखें।


धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन मिला-जुला फल देगा कभी प्रसन्न तो कभी उत्साहहीनता बनेगी। व्यवसायी वर्ग आज प्रातः काल से ही धन की उगाही को लेकर चिंतित रहेंगे जोर जबरदस्ती से बचें अन्यथा नई समस्या बन सकती है। कार्य व्यवसाय में आज मंदी का सामना करना पड़ेगा पूर्व नियोजित कार्योंसे ही अल्प धन लाभ होगा। कार्य विस्तार की योजना फिलहाल स्थगित करें निवेश करने से भी बचें आगे हानि के योग बन रहे है। परिवार में किसी के उद्दंड व्यवहार के कारण शांत वातावरण अचानक खराब होगा परिजनों में धर्य की कमी रहेगी विवेकी व्यवहार अपनाए। सेहत संध्या बाद खराब हो सकती है।


मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन परिश्रम साध्य रहेगा मध्यान तक मेहनत का फल ना मिलने पर क्रोध आएगा। पारिवारिक उलझने परेशान करेंगी धन लाभ के लिए अधिक इन्तजार करना पड़ेगा सहकर्मीयो एवं परिजनों से नम्रता से व्यवहार करें अन्यथा सारा कार्य खुद ही करना पड़ सकता है। आपके व्यवहार में परिवर्तन आने से लोग आश्चर्य करेंगे। सामाजिक क्षेत्र से आय के नवीन साधन बनेंगे उच्चवर्ग के लोगो से लाभदायक जान-पहचान होगी। पारिवारिक जीवन में विषमताओं का अहसास होगा खर्च करने पर भी आर्थिक स्थिति बिगड़ेगी स्वजनों से वैर विरोध रहेगा फिर भी बड़ी गंभीर परिणाम नहीं होंगे। संध्या बाद स्थिति पक्ष में आने लगेगी।


कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज के दिन शुभ प्रसंग बनने से उत्साहित रहेंगे लेकिन आज अपने काम से काम रखें कही सुनी बातो पर ध्यान दिया तो किसी ना किसी से गरमा गरमी अवश्य होगी। आज पुरुषार्थ में कमी रहने पर भी धन लाभ के अवसर सुलभ होंगे लेकिन आपके प्रयास अनैतिक रूप से धन कमाने के अधिक रहेंगे मार्ग चाहे कोई भी हो लाभ अवश्य देकर जायेगा भले बाद में समस्या ही लाये। नौकरी वाले लोग अधिकारी वर्ग से सतर्क रहें छोटी भूल भी माफी के लायक नही रहेगी। मध्यान के बाद भाग दौड़ करनी पड़ेगी लेकिन परिणाम विपरीत ही रहेंगे। संध्या का समय आनंद मनोरंजन में बिताना पसंद करेंगे। घर में थोड़ी बहुत कहा सुनी होगी।


मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आप आज के दिन किसी बहुप्रतीक्षित कार्य को लेकर बेचैन रहेंगे अधूरे कार्य पूर्ण करने की जल्दी रहेगी जल्दबाजी में कुछ कार्य बिगड़ भी सकते है इसका ध्यान रखें। कार्य क्षेत्र पर अपनी गलती का गुस्सा अन्य व्यक्ति के ऊपर निकालने से गर्मा गर्मी बढ़ेगी फिर भी अधिकांश कार्य समय से थोड़ा आगे पीछे पूर्ण हो ही जायेंगे। धन लाभ की कामना संध्या के समय पूर्ण हो जायेगी लेकिन आशा से कुछ कम ही। नौकरी पेशा जातक आवश्यक कार्य से लंबे अवकाश का मन बना सकते है। धार्मिक कार्यो में भी विशेष रूचि लेंगे टोने टोटको पर प्रयोग कर सकते है। पारिवारिक वातावरण मध्यम रहेगा। अविवाहितो के लिए रिश्ते आएंगे।


आज का दिन हम सभी का मंगलमय हो।


Comments
Popular posts
मुख्य अभियंता मुकेश मित्तल एक्शन मे, भ्रष्‍ट लाइन मैन उदय प्रकाश को हटाने एवं अवर अभियंता के खिलाफ विभागीय कार्यवाही के दिये आदेश
Image
दादर (अलवर) की बच्ची किरण कौर की पेंटिंग जापान की सबसे उत्कृष्ट पत्रिका "हिंदी की गूंज" का कवर पृष्ठ बनी।
Image
साहित्य के हिमालय से प्रवाहित दुग्ध धवल नदी-सी हैं, डॉ प्रभा पंत।
Image
गुजरा बचपन न लौटे कभी
Image
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की छत्रछाया में अवैध फैक्ट्रियों के गढ़ गगन विहार कॉलोनी में हरेराम नामक व्यक्ति द्वारा पीतल ढलाई की अवैध फैक्ट्री का संचालन धड़ल्ले से।
Image